ATMS College of Education Menmoms
News

वृक्षों का अनावश्यक कटान न कर उनकी रक्षा करें – वीसी डाक्टर नीतिश गौड़, किया वृक्षारोपण

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आनन्द विहार आवासीय योजना के जी ब्लॉक स्थित पार्क में वृक्षारोपण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पार्क में पीपल, बरगद, नीम, पिलखन आदि प्रजाति के पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा० नितिन गौड ने कहा कि शहर को हरा-भरा, स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करें, जल संरक्षण में सहभागिता सुनिश्चित करें, जल को बर्बाद न करें, पक्षियों, जीव-जंतुओं की रक्षा करें, उन्हें भोजन एवं पानी दें, वृक्षों का अनावश्यक कटान न करें, वृक्षों की रक्षा करें ,गर्मियों एवं सर्दियों में पेडों की पत्तियों में आग न लगाये, अग्नि से पौधे नष्ट होते है. तथा धूए से प्रदूषण फैलता है ,सम्भव हो तो पब्लिक यातायात वाहन का उपयोग करें तथा कम दूरी के लिए पैदल या साइकिल आदि का उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग न करें, किचन वेस्ट तथा घर में कच्ची सब्जियों एवं फलों के छिलके आदि से खाद तैयार करें, खाद का उपयोग घर में रखे गमलों में करें, कीटनाशक का मानक के अनुरूप उपयोग करें, फल एवं सब्जियाँ धो कर खाएं, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान न करें ।

सचिव प्रदीप सिंह ने कहा कि नदियां हमारी धरोहर है, इन्हें प्रदूषण से बचाएं व कचरा न डालें तथा सफाई में अपना योगदान दें,प्राकृतिक झीलों को स्वच्छ रखें, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढावा दें, ध्वनि प्रदूषण न फैलायें, कागज की बचत करें, विद्युत खपत बचाये, वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग करें।

इस मौके पर आर०के०वर्मा अधिशासी अभियंता, तेजवीर सिंह प्रभारी उद्यान, श्रीमती श्वेता रस्तोगी सहायक अभियंता, देशपाल सिंह एवं महेश उप्रेती अवर अभियंतागण, महेश विकल उद्यान निरीक्षक तथा प्राधिकरण स्टाफ आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page