fbpx
News

संस्कृत प्रतियोगिता आयोजित,पूरी दुनिया में गुरूकुल पद्धति की शिक्षा का कोई सानी नहीं है – एकलव्य सिंह सहारा

हापुड़।

आज जनपद हापुड़ गुरुकुल महाविद्यालय में आयोजित जनपदस्तरिया: संस्कृतगीत – संस्कृतवाचन – संस्कृतसामान्यज्ञान – प्रतियोगिता में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा को मुख्यअतिथि के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

भाकियू नेता एकलव्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवित रखने में गुरुकुल अपने आप में एक बड़ा संस्थान हैं। पूरी दुनिया में गुरूकुल पद्धति की शिक्षा का कोई सानी नहीं है।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रेमपाल शास्त्री, संयोजक कुशल देव गुरु , साधना तोमर, लोकेश वर्मा, अरुण त्यागी, भगत राम, संजय फ़ॉजी आदि उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page