M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

महिला की हत्या का खुलासाः किराए व उधार के रूपये के विवाद को लेकर सौतलें बेटें ने पत्नी से मिलकर की थी मां की गला काटकर हत्या, हुए गिरफ्तार


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में ढ़ाबें पर काम करनें वाली एक महिला की घर में घुसकर हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में सौंतलें बेटें व बहू को गिरफ्तार किया हैं। किराए व ऊधार के रुपयें मांगनें के विवाद पर पत्नी सहित मां का गला रेंतकर की थी हत्या।
  जानकारी के अनुसार थाना गढ़ के मोहल्ला रिफ्यूजी कॉलोनी में  रहनें वाली सुलोचना (55)  अपने पुत्र व बहू के साथ रहती थी तथा एक ढ़ाबें पर मजदूरी करती थी। गुरुवार  दोपहर  घर के कमरें में महिला का शव बरामद हुआ। महिला की गला रेंतकर हत्या कर बदमाश फरार हो गए।
मामलें में   एएसपी सर्वेश मिश्रा ने दावा करते हुए बताया था कि महिला के गलें पर निशान हैं। उनके पुत्र व पुत्रवधू मौकें से फरार है। उन पर हत्या का शक हैं.
एसपी दीपक भूकर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि माँ के हत्यारोपी बेटे को झडीना रोड़ से गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे , निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दरांती व खून से सने हुए अभियुक्त के कपड़े बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू उर्फ अमरपाल पुत्र भूलेराम निवासी ग्राम लोदीपुर छपका थाना गढमुक्तेश्वर हापुड, हाल पता- रिफ्यूजी कालोनी, गढमुक्तेश्वर ने पूछताछ में बताया कि मृतका सलोचना मेरी सौलेती मां थी। पहले मैं टावर पर काम करता था और काम छोड़कर अपनी मां के यहां पर 1500/- प्रति माह किराये पर रह रहा था, मुझ पर 4 माह का किराया बकाया हो गया था तथा मैने अपनी सौतेली मां से 20 हजार रूपये भी उधार ले रखे थे जो मैने वापस भी नहीं किया। दिनांक 30.09.2021 को दिन में करीब 01.00 बजे मेरी सौतेली मां ने किराया व उधार के रूपये मांगे और अक्सर पैसे मांगकर मुझे परेशान करती रहती थी, जिससे तंग आकर मैने व मेरी पत्नी प्रीति ने मिलकर बैड पर सोते हुये अपनी सौतेली मां के दराती से गले व चेहरे पर तावडतोड वार कर हत्या कर दी थी तथा दराती को मैनें अलमारी के नीचे छिपा दिया था और मेरे कपड़ों पर भी खून के छिटे आ गये थे और उनको भी मैने बदलकर घर में ही छिपाकर मैं घर से फरार हो गया था



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page