ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में बंदरों का आंतक, कुंभकर्णी नींद में सोई है नगर पालिका

हापुड़। नगर में बंदरों का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। नगर पालिका की कुंभकर्णी नींद ना टूटने के कारण आए दिन बंदर बच्चों से लेकर बड़ों तक को काट रहे हैं। कोठीगेट मोहल्ले में घर की छत पर काम कर रहे मजदूर पर बंदरों के झुंड ने हमला कर घायल कर लिया। बंदरों के आतंक से शहरवासियों में खौफ बढ़ रहा है। नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है।

कोठीगेट निवासी मुकेश मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करता है। सोमवार दोपहर वह अपने मकान की छत पर कार्य कर रहा था। तभी अचानक बंदरों का झुंड वहां आ गया और हमला कर दिया। उसने ‘बंदरों से बचने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बंदर ने हाथ में काटकर घायल कर दिया।

बंदरों से बचने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके पैर में भी मामूली चोट आई है। शहर में बंदरों का खौफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, ‘मोहल्लों में बंदरों के कारण लोगों का छतों पर बैठना भी बंद हो गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page