News
पुलिस की जीप के बोनट पर बैठकर युवक ने बनाई वीडियो, नप गए दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी, एसपी ने भेजा लाईन

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर पुलिस जीप के बोनट पर बैठकर युवक की रील वायरल होने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले में दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को लाईन हाजिर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हाईवे पर तैनात पुलिस जीप हाईवे-8 पर एक युवक की जीप के बॉनेट पर बैठकर फोटो और रील वायरल हो गई।
सोशल मीडिया पर पुलिस की किरकिरी होने से एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर थाने के दरोगा रिंकू सैनी, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल पंकज और कांस्टेबल अंकित यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।











