
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने मेघालय की एक हिंदू लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर हापुड़ बुलाया और शादी का झांसा देकर रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार युवक मूल रूप से गांव दोयमी का रहने वाला है और बचपन से अपनी मौसी के घर रह रहा था। कुछ समय पहले उसकीपहचान मेघालय की एक हिंदू युवती से हुई थी। जिसके बाद आरोपित ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती को दिल्ली के एक होटल में बुलाया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि युवक ने बाद में अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से यह वीडियो प्रसारित कर दिया। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीण इस मामले को लवजिहाद से जोड़कर देख रहे हैं। सोमवार शाम जब ग्रामीणों को आरोपित के गांव में होने की सूचना मिली तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपित को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि फिलहाल युवती से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











