समाजसेवी के अन्न जल त्यागने की घोषणा करने से मचा हडक़ंप, ब्रजघाट टोल हटाने को दिया गया समय 20 फरवरी को समाप्त हो गया

हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से अवैध रूप से संचालित ब्रजघाट टोल टैक्स हटाने का दिया गया समय खत्म होने पर टोल हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं करने क्षुब्ध होकर आगामी 27 फरवरी से अन्न जल त्यागने की समाजसेवी पंकज लोधी एवं सहयोगियों ने की घोषणा की। साथ ही गृहमंत्री से 2012 में गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका के उप कार्यालय बृजघाट को गांव दर्शाकर भारत के राजपत्र मैं गलत अधिसूचना जारी कर टोल टैक्स लगाए जाने की सीबीआई जांच की मांग की गई।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय को एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर श्रीराम यादव के माध्यम से भी पत्रावली भेजकर अवगत कराया गया की 2012 में गलत तथ्य रखकर बृजघाट को गांव दर्शाकर गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा में टोल टैक्स लगा दिया गया। बृजघाट गांव की श्रेणी में नहीं आता जिसको लेकर समाज से पंकज लोधी एवं सहयोगियों ने कडक़ड़ाती ठंड में 27 दिन गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रांगण में धरना दिया। बृजघाट टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बृजघाट टोल हटाने के लिए 30 दिन का समय मांगा जिस पर सर्वसम्मति से समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा 30 दिन 20 फरवरी तक का टाइम दिया गया एवं साथ ही घोषणा की गई कि यदि 20 फरवरी तक गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से अवैध रूप से संचालित टोल प्लाजा नहीं हटाया जाता तो वह साथियों सहयोगी को साथ अन्न जल का त्याग कर देंगे।
ज्ञापन में कहा कि गया कि यदि अन्न जल त्यागे जाने के समय समाजसेवी पंकज लोधी का ब्रेन हेमरेज या किसी भी साथी का किसी भी प्रकार अहित होता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी ब्रजघाट टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार की होगी। क्योंकि उन्होंने ही एक महीने का समय लेकर टोल को हटाए जाने का आश्वासन दिया था इसके उपरांत धरना स्थगित किया गया।
ब्रजघाट टोल हटाने को दिया गया 30 दिन का समय पूरा हो चुका है,परंतु टोल हटाए जाने की कोई प्रक्रिया दिखाई नहीं दी जा रही तो क्षुब्ध होकर समाज सेवी पंकज लोधी द्वारा सर्वसम्मति से 27 फरवरी 2026 से गढ़ तहसील प्रांगण में सहयोगी के साथ अन्न जल छोड़े जाने की घोषणा कर दी गई जिससे समस्त शासन प्रशासन में हडक़ंप मचा हुआ है।












