कसेरा कारोबारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

कसेरा कारोबारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के कसेरठ बाजार निवासी एक कसेरा कारोबारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के कसेरठ बाजार निवासी वेद प्रकाश कसेरे (75) ने रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उनकी मौत हो। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
उधर कसेरा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप जैन व महामंत्री सौरभ गोविंद ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।












