ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

अधिवक्ता परिषद ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

हापुड़।

अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज में महिला अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम से पहले मुख्य अति​थि उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ बेंच की न्यायमूर्ति बबीता रानी ने पौधरोपण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति बबीता रानी, भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारतीय विधि आयोग की सचिव अंजू राणा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिताली गोविंद राव और प्रोफेसर रमा दत्त ने दीप प्रज्जवलन, सरस्वती वंदना और भारत मात्रा के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। न्यायमूर्ति बबीता रानी ने वैदिक काल, मुगल काल व देश की स्वतंत्रता में महिलाओं की भागीदारी और स्वतंत्रता के बाद महिलाओं की ​स्थिति व उनके विकास के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं न्यायिक क्षेत्र, राजनैतिक क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र व पारिवारिक जीवन में आगे बढ़कर काम कर रही हैं। उन्होंने अ​धिवक्ता परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
भारतीय विधि आयोग की सचिव अंजू राणा ने महिलाओं व पुरुषों के मध्य असमानता और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 के विषय में चर्चा करते हुए महिलाओं के उत्थान के लिए आवश्यक कार्य के संबंध में विचार​ व्यक्त किए।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिताली गोविंद राव ने किसी राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है, जब समाज में स्त्री की उन्नति हो। बाबा साहब द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्य, उच्चतम न्यायालय द्वारा स्त्री के उत्थान व अ​धिकार के लिए दी गई वि​धि व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। प्रोफेसर रमा दत्त ने जीवन में स्त्री के महत्व और वर्तमान में ​महिलाओं की ​स्थिति के बारे में जानकारी दी।
अ​धिवक्ता सारिका त्यागी, शुचि शर्मा व संचालक गीता रानी सिंहल ने बताया कि अति​थियों द्वारा कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में योगदान व कार्यों के लिए अ​धिवक्ता नेहा मित्तल, बीएएलएलबी की छात्रा वैशाली सिंह, प्रियांशी जैन, एलएलबी की छात्रा स्वाति निगम व स्वाति शर्मा को सम्मानित किया गया।
इस दौरान ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर व जिलाध्यक्ष ​शिवमंगल लाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में न्या​यिक मजिस्ट्रेट आभा, जेजे बोर्ड के अध्यक्ष साधना सिंह, डॉ स्वा​ति गुप्ता, डॉ पायल गुप्ता, अ​धिवक्ता सिमरन शर्मा, विपिन त्यागी, प्रमोद कुमार त्यागी, कमल सिंह, पदम सिंह, चंद्रमोहन, विचित्र शर्मा, डॉ विपिन गुप्ता, अनोद श्रीवास्तव, अजय सिंह तोमर, बीनू जैन, माधुरी शर्मा, विमल प्रजापति, विकास त्यागी, सतेंद्र गौड़, बलराम तोमर, दीपक बाबू आदि मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page