श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में मनाया गया श्री कृष्णा छठी महोत्सव

हापुड़। श्री ठाकुरद्वारा मंडल समिति(रजि०) पिलखुवा द्वारा श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्री कृष्णा छठी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पिलखुवा नगर के सभी गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विशेष रूप से श्री कृष्ण का मनमोहक दरबार, सुंदर झांकी की प्रस्तुति बच्चों द्वारा की गई। सभी प्रस्तुतियों को सम्मानित किया गय। सुंदर प्रसादी की व्यवस्था की गई जिसमें विशेष रूप से कढी चावल, हलवे का प्रसाद था। संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से उत्सव आनंद से मनाया गया जिसमें नीरज गर्ग उर्फ बंटी भैया, राकेश मित्तल जी, नीरज अग्रवाल,हरिमोहन मित्तल जी,राम प्रकाश बंसल जी, सोनू सिंह, पार्थ मित्तल,शुभम महेश्वरी, गौरव भैया, गोपेश कंसल आदि सभी सदस्यों उपस्थित रहे।












