M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कुंडी पर कपड़े रखते समय करंट लगने से महिला की मौत, बचाते हुए बेटी भी झुलसी

कुंडी पर कपड़े रखते समय करंट लगने से महिला की मौत, बचाते हुए बेटी भी झुलसी

हापुड़।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर में एक महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मां को बचाने का प्रयास करने वाली बेटी करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी बबीता रविवार की सुबह को अपने घर के बाहर रस्सी पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान वह पास से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गईं, जिससे करंट लग गया। तभी मां को करंट लगते देख उनकी 18 वर्षीय बेटी पिंकी उन्हें
बचाने के लिए दौड़ी। इस प्रयास में वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं करंट लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आनन फानन में बिजली की आपूर्ति बंद कराई और घायल पिंकी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page