मॉडीफाई साईलेंसर युक्त 4 बुलेट कराई सीज,साईलेंसर किये जब्त , मिस्त्री को दी चेतावनी,एक लाख का लगाया जुर्माना

मॉडीफाई साईलेंसर युक्त 4 बुलेट कराई सीज,साईलेंसर किये जब्त , मिस्त्री को दी चेतावनी,एक लाख का लगाया जुर्माना
-एआआरटीओ व सीओ ट्रैफिक ने चलाया विशेष अभियान
-अभियान में अन्य 6 मॉडीफाई साईलेंसर युक्त वाहनों का किया चालान
हापुड़।
हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व यातायात पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से मॉडीफाई साइलेंसरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें मॉडीफाई साईलेंसर युक्त 4 बुलेट थाने में सीज कराकर उनके साईलेंसर किये जब्त कर लिया। अभियान में अन्य 6 मॉडीफाई साईलेंसर युक्त वाहनों का चालान किया। उक्त वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही मिस्त्री को कठोर चेतावनी देते हुए एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रमेश चन्द चौबे ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को उनके द्वारा व ट्रैफिक सीओ राहुल यादव,यात्रीकरण अधिकारी आशुतोष उपाध्याय व बाबूगढ़ थानाध्यक्ष प्रवीण चौधरी द्वारा बाबूगढ़ क्षेत्र में मॉडीफाई साईलेंसरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि अभियानप में बब्बू मिस्त्री की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया,जहां पर 4 बुलेेट मॉडीफाई सालेंसर युक्त मिली,जिनको थाना बाबूगढ़ में सीज कराकर साइलेंसर जब्त कर लिया। साथ ही मिस्त्री को चेतावनी देते हुए एक लाख का जुर्माना किया गया।
एआरटीओ ने बताया कि अभियान में 6 अन्य वाहनों का भी मॉडीफाई साईलेंसर में चालान किया गया। साथ ही बुलेट चालकों के लाईसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की जा रही है।











