ATMS College of Education Menmoms
News

नाबालिग को धमकाकर युवक करता था रेप, खुलासे पर हुआ फरार

नाबालिग को धमकाकर युवक करता था रेप, खुलासे पर हुआ फरार

हापुड़।

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को धमकाकर गांव का ही युवक विगत 6 माह तक रेप कर रहा था। मामले का खुलासा होने पर फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

हापुड़ के एक गांव निवासी पीड़िता नेबताया कि आरोपी सचिन सैनी गांव का ही रहने वाला है। वह पीड़िता को एक व्यक्ति के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करता था। पिछले 6 महीने से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

पीड़िता डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बता पा रही थी। उसकी तबीयत अचानक खराब होने पर परिजन परेशान हो गए। काफी पूछने पर भी पीड़िता ने पहले कुछ नहीं बताया। बाद में भाभी और बहनों से बातचीत में उसने पूरी घटना बताई। जिसके बाद पीड़िता परिवार के साथ थाने पहुंची।

पीड़िता के भाई ने हापुड़ देहात थाना में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page