मौत को सामने देख कांपा 20 हजार का ईनामी हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार

हापुड़ ।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में देर रात पुलिस ने एक मुठभेड़ में क 20 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। मौत को सामने देख पुलिस से गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगता नजर आया।
जानकारी के अनुसार देर रात बहादुरगढ़ पुलिस
पलवाड़ा-बहादुरगढ़ मार्ग पर रजवाहे के पास चैकिंग कर रही थी, तभी एक स्कूटी पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उसने भागने का प्रयास किया। घेराबंदी करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लगी। गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान बदमाश हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता हुआ भी नजर आया।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि
आरोपी की पहचान मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव निवासी अबुजर के रूप में हुई है। अबुजर पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। वह गंभीर अपराधों में वांछित चल रहा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक स्कूटी बरामद की है।












