ATMS College of Education Menmoms
News

हिन्दी पखवाड़ेे के समापन पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन


-हिन्दी जनमानस की भाषा है:उपकार दत्त
हापुड़-
सदर तहसील क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर में संचालित आदर्श इंटर कालेज
में हिन्दी पखवाड़े के समापन पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जिसमें प्रतिभाग कर बच्चों ने कविता पाठ किया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत
कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
          प्रधानाचार्य उपकार दत्त शर्मा ने छात्र-छात्राओं को हिन्दी
भाषा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि  हिन्दी जनमानस की भाषा है।
हिन्दी कई देशों में बोली जाने वाली भाषा है। हमें हिन्दी भाषा से प्यार
करने के साथ-साथ अधिक से अधिक कार्य हिन्दी में करना चाहिए।
  इस अवसर पर पंकज,बिजेन्द्र,गुंजन,गरीबा सिंह,सुनील,वेद
मित्र,कपिल,सतीश,कंचन,सुनील
सेठी,संजीव,बुलबुल,हिमांशु,शिवानी,प्रियांशी,नैना आदि उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page