ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

मुशाहिद ने राहुल बनकर हिंदू युवती से किया रेप, फिर बनाया धर्मपरिवर्तन का दबाव

मुशाहिद ने राहुल बनकर हिंदू युवती से किया रेप, फिर बनाया धर्मपरिवर्तन का दबाव

हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने हिंदु युवती से रेप किया। डेढ़ साल से आरोपी युवती को लेकर नोएडा के सेक्टर 113 में किराए के मकान में रह रहा है।

मामले की जानकारी युवती को हुई तो आरोपित उसे कमरे पर ही छोड़कर फरार हो गया।
आरोपित की तलाश में युवती सिंभावली क्षेत्र में पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को थाने में अभीरक्षा में रखा हुआ है। थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि वह कई वर्षों से नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। नोएडा में सिंभावली क्षेत्र के गांव वेट का मुशाहिद भी रहता है।करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात मुशाहिद से हुई। मुशाहिद ने उसे अपना नाम राहुल बताया। इसके बाद आरोपित ने उसका नंबर पता कर लिया और उसे फोन काल कर दिया। प्रेम जाल में फंसाकर आरोपित ने उसे अपने झांसे में ले लिया।शादी का झांसा देकर आरोपित पिछले डेढ़ साल से नोएडा के सेक्टर 113 स्थित एक किराए के मकान में लेकर रह रहा है। जहां दोनों लिव इन में रह रहे थे। सोमवार को पीड़िता को आरोपित के धर्म और असली नाम के बारे में पता चला। जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने आरोपित से शिकायत की। इस पर आरोपित ने पीड़िता पर मतांतरण का दबाव बनाया।

इनकार करने पर आरोपित उसे कमरे पर छोड़कर फरार हो गया। आरोपित ने अपना मोबाइल नंबर भी स्विच आफ कर लिया। इसके बाद पीड़िता सोमवार देपहर थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वेट में पहुंची। आरोपित का पता न चलने पर पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

युवती को जबरन पिला दी शराब युवती ने बताया कि मदद मांगने पर कुछ युवक उसे अपने साथ ले गए। जहां आरोपितों ने जबरन कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर उसे शराब पिला दी। नशा होने पर पीड़िता किसी तरह वहां से जान बचाकर निकल आई और पुलिस को सूचना दी।

हिंदू संगठन ने घेरा थाना
मामले की जानकारी पर सोमवार देर रात बजरंग दल के संप्रीत, यश चौधरी, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र मुकुल, राहुल सहित अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से मुलाकात कर युवती को न्याय दिलाने और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि वह मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page