डीएम व सीडीओ ने समाजसेवी को सम्मानित किया, नव निर्मित कालेज में फर्नीचर देने पर सम्मानित किया

डीएम व सीडीओ ने समाजसेवी को सम्मानित किया, नव निर्मित कालेज में फर्नीचर देने पर सम्मानित किया

हापुड़।
शहर निवासी समाजसेवी को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय आईएएस व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम आईएएस द्वारा सम्मानित किया गया। अब समाज सेवी द्वारा शहर में गरीब बालिकाओं के लिए इंटर कालेज बनवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
हापुड़ शहर निवासी प्रसिद्घ समाजसेवी नरेन्द्र अग्रवाल द्वारा हापुड़ ब्लाक क्षेत्र के गांव सलाई में नव निर्मित राजकीय इंटर कालेज में करीब 500 बच्चों के लिए फर्नीचर भेंट किया गया है। जिसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने समाजसेवी नरेन्द्र अग्रवाल को सम्मानित किया है। इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या डा.जया मिश्रा भी उपस्थित रही।
समाजसेवी नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वह हापुड़ शहर में गरीब बालिकाओं के लिए इंटर कालेज बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। कालेज बनवाने के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराने के लिए उनके द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से भी संपर्क किया गया है।
उन्होंने बताया कि गरीब बालिकाओं को इंटर कालेज बनवाने में सहयोग करने के लिए शहर के लोगों से भी संपर्क किया गया है। लोगों ने कालेज निर्माण कराने में सहयोग करने की बात भी कहीं है। कालेज का निर्माण होने से शहर की गरीब परिवारों की बालिकाएं भी शिक्षित होकर देश,प्रदेश,जनपद,कालेज व परिवार का नाम रोशन करेंगी।












