fbpx
News

कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने किया दुख व्यक्त, दी श्रद्धांजलि.

अभिषेक गोयल ने जालंधर के सांसद के निधन को बताया पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति, चौधरी साहब ने दिया पार्टी के लिए विशेष योगदान.

हापुड़। शनिवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह जी के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा हैं कि शनिवार को पंजाब में आदरणीय राहुल गांधी जी के साथ चौधरी संतोख सिंह जी “भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान पदयात्रा कर रहे थे। जिस दौरान सांसद जी को अचानक दिल का दौरा पड़ा और जमीन पर गिर पड़े। तभी उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि चौधरी साहब का अचानक चले जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति हैं। जो कभी पूरी नहीं की जा सकती। अभिषेक गोयल ने कांग्रेस सांसद के निधन पर अपनी व हापुड़ शहर के समस्त कांग्रेस जनों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की हैं और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस सांसद के “भारत जोड़ो यात्रा” में पदयात्रा के दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत से देश का हर कांग्रेसी स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा हैं कि 76 वर्षीय कांग्रेस सांसद ने पंजाब के लोगों की बहुत सेवा की हैं, जो व्यर्थ नहीं जाएगी.!

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page