पति ने लगाया पत्नी पर हत्या की कोशिश का आरोप , एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी युवक ने अपनी पत्नी पर हत्या के प्रयास की आंशका जताते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के मौ० चन्द्रलोक कालोनी निवासी राहुल त्यागी ने बताया कि वह 11 जुलाई को अपनी पत्नी अनिता त्यागी से आधे घंटे के लिए बाजार जाने को कहकर गया था, परन्तु घर पर कुछ कागज रस जाने के कारण उसी समय दुबारा आना पड़ा था।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसी समय उनकी पत्नी अनिता ने अपने परिचित गौरव को बुला रखा था। गौरव ने उन्हें पकड़ कर जान से मारने की कोशिश की,जिस पर वे घर से बाहर भागे और अपनी जान बचाई और बाहर आकर लोगों को एकत्र कर लिया। गौरव घर से भागने की कोशिश करने लगा,तो उन्होंने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।जिस कारण उन्हें आंशका है कि उनकी पत्नी व गौरव मिलकर हत्या कर सकते हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
J P Public SchoolMH vivekanand Sr Secondary School
Thank you for another informative web site. Where
else may I get that type of information written in such an ideal method?
I’ve a project that I’m simply now working on, and I have
been at the glance out for such information.