नेशनल हाईवे- 9 पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, एसपी ने लापरवाही बरतने पर दो दरोगाओं को किया संस्पेड

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मौत के बाद अज्ञात शव में दाह-संस्कार होने से क्षुब्ध परिजनों ने नेशनल हाईवे- 9 पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में दो दरोगाओं को संस्पेड कर दिया।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली के गांव ग्राम माधापुर निवासी प्रशान्त का एक अप्रैल को एक्सीडेंट हो गया था, जिसे पुलिस ने मेरठ मेडिकल में भर्ती करवाया था, जहां तीन अप्रैल को उसकी मौत हो गई, परन्तु थाने में तैनात दरोगाओं ने उसकी पहचान के लिए कोई उसका फोटो वायरल नहीं की थी, जिस कारण उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शुक्रवार को परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर नेशनल हाईवे- 9 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने मामले में लापरवाही मानते हुए सिम्भावली थानें में तैनात दो दरोगाओं विकेश कुमार व गोविन्द सिंह को संस्पेड कर दिया।












This tragedy underscores the critical need for better identification protocols in emergency situations. Similar to how platforms like legend link ph app prioritize user verification, public services must implement more robust systems. Every life deserves dignity and proper identification.