दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहता का गला दबाकर हत्या के प्रयास व तीन तलाक का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, पिटाई कर गला दबाकर हत्या का प्रयास और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में जनपद बुलंदशहर के कस्बा निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा उस पर कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर दबाव बनाया जाने लगा।
मांग पूरी न होने पर गाली गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित
किया जाता था। आरोप है कि ससुराल पक्ष जान से मारने और तीन तलाक देने की धमकी भी देता था।
पीड़िता ने बताया कि 22 मार्च को उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई की गई। आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कही। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











