M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम, 12वीं CBSE बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम, 12वीं CBSE बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

*हापुड़।* श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, हापुड़ की 12वीं की छात्राओं ने CBSE बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की छात्रा *माही चौधरी* ने *विज्ञान वर्ग* में *94% अंक* प्राप्त कर *प्रथम स्थान* हासिल किया। *द्वितीय स्थान* पर *अंजलि गिरी* रहीं, जिन्होंने *ह्यूमैनिटीज वर्ग* में *91% अंक* प्राप्त किए। *तृतीय स्थान* पर *ईशा निजाम* रहीं, जिन्होंने *ह्यूमैनिटीज वर्ग* में *89% अंक* हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या *श्रीमती पारुल शर्मा* ने सभी मेधावी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में मिठाई वितरित कर खुशी मनाई गई। प्रबंध समिति के सदस्यों एवं समस्त शिक्षकगण ने छात्राओं को सम्मानित किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page