M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अधिक पैसों का लालच देकर कागज के नकली नोटों की गड्डी देकर ठगनें वालें तीन ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,25 हजार बरामद


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना/अनूप)।

थाना धौलाना पुलिस ने सीधे-सीधे लोगों को अधिक पैसों का लालच कागज के टुकड़ों की गड्डी देकर ठगी करने वाले 3 शातिर ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25,500 रूपये नकदी एवं एक कार बरामद की हैं।


थाना धौलाना पुलिस ने एक ठगी की घटना में सीधे साधे लोगों को अधिक पैसों का लालच देकर टप्पेबाजी,ठगी करने वाले 03 शातिर ठगों राधेश्याम , ईस्ट विनोद नगर दिल्ली,विशाल पीलीभीत, सुरेश यादव अन्नुपुर मध्यप्रदेश को गालन्द नहर गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 25,500-रूपये नकदी एवं एक कार होण्डा सिटी बरमाद हुए हैं
पूछताछ में ठगों ने बताया गया कि हम लोग अपनी गैंग के अन्य सदस्यों के साथ बैंक तथा एटीएम पर जाते हैं तथा वहाँ किसी सीधे साधे बुजुर्ग व्यक्ति अथवा किसी महिला को देखते हैं, जिसे जल्दी लालच में लिया जा सके, फिर उस व्यक्ति को ज्यादा पैसो को लालच देकर उसके पास मौजूद पैसों को लेकर उसे एक नोटों की गड्डी देते हैं, जिसमें उपर व नीचे असली नोट लगा देते हैं तथा बीच में नोट के आकार के ही कागज के टुकडे लगा देते हैं। इस प्रकार हम लोग काफी वर्षों से इस काम को कर रहे हैं। हमने अन्य जनपदो में भी इस प्रकार की घटनाओ को अंजाम दिया है। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्गण से पूछताछ के बाद हरिद्वार, रुडकी, गाजियाबाद, दिल्ली आदि में उनके द्वारा कारित की गयी घटनाओं के बारे में पुलिस को बताया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page