ATMS College of Education Menmoms
News

डीएम ने बीएसए आफिस में किया औचक निरीक्षण, तीन संविदाकर्मियों को किया बर्खास्त, मचा हड़कंप, गुरुवार को शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान – डीएम अभिषेक पाण्डेय

डीएम ने बीएसए आफिस में किया औचक निरीक्षण, तीन संविदाकर्मियों को किया बर्खास्त, मचा हड़कंप, गुरुवार को शिक्षकों की समस्याओं का होगा समाधान – डीएम अभिषेक पाण्डेय

हापुड़। जिलें के बीएसए कार्यालय के बाहर एंटी करप्शन टीम द्वारा दो कर्मचारियों को 70
हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद डीएम ने शुक्रवार दोपहर बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण कर तीन संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर बीईओ मुख्यालय को कार्यमुक्त कर शासन को पत्र भेजा है। जिससे बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया।

डीएम अभिषेक पाण्डेय शुक्रवार को दोपहर बीएसए कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जांच के बाद
बीएसए कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार कपिल और निखिल को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन कर भ्रष्टाचार करने के आरोप में बर्खास्त किया। डीसी निर्माण विशाल की चयन प्रक्रिया में अनियमितताएं और उनके खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद उन्हें भी बर्खास्त कर दिया गया। बीओ मुख्यालय योगेश गुप्ता से सभी चार्ज वापस ले लिए गए हैं, और उन्हें जनपद से कार्यमुक्त करने के लिए शासन से पत्राचार शुरू हो गया है।

डीएम अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि शिक्षक संघ से हाल ही में हुई मुलाकात में अवकाश आवेदनों के निस्तारण, ऑनलाइन अवकाश प्रक्रिया, और स्कूलों के निरीक्षण के मानकों जैसे मुद्दे उठाए गए थे। इनके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित की गई है। स्कूलों में निर्माण कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के लिए भी एसओपी बनाई गई है। शिक्षकों के जीपीएफ लोन से संबंधित प्रकरणों को 15 दिनों में निपटाने और स्कूल मान्यता की प्रक्रिया को शासनादेश के अनुसार समयबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक गुरुवार को डीएम कार्यालय में एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। लंबित वेतन और जांच मामलों को 15 दिनों में निपटाने, मेहनती शिक्षकों को प्रोत्साहित करने, और अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

डीएम ने कहा कि इन एसओपी के पालन से बीएसए कार्यालय की विश्वसनीयता को पुनः स्थापित किया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page