अश्लीलता कर विवाहिता की हत्या का प्रयास

पति को शराब पिलाने से मना किया,तो पत्नी से अश्लील हरकतें कर गला दबाने का प्रयास
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने गांव के दो लोगों पर पति को शराब पिलाने का विरोध करने पर अश्लील हरकतें करने व गला दबाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
थाना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि गांव के ही दो लोग काफी दिनों से उसके पति को अपने घर बुलाकर शराब पिलाकर वापस भेजते हैं। इसको लेकर घर में विवाद होता है।
पीड़िता ने बताया कि 24 सितंबर को आरोपितों के घर पति को शराब पिलाने से मना करने के लिए गई थी। इस पर आरोपियों ने उसके के साथ अश्लील हरकत कर दी। गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












