मरीज की मौत को लेकर परिजनों और अस्पतालकर्मियों में हुई मारपीट,तीन घायल , वीडियो वायरल

मरीज की मौत को लेकर परिजनों और अस्पतालकर्मियों में हुई मारपीट,तीन घायल , वीडियो वायरल
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक मरीज की मौत के मामले में परिजनों व अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें तीन घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जबकि अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की बात को नकार दिया।
हापुड़ के गढ़ रोड स्थित देवनंदिनी अस्पताल में बुधवार सुबह मोहल्ला शक्ति नगर के नरेश चंद शर्मा (62) को परिजन हार्ट की समस्या के चलते अस्पताल लाए थे। कुछ घंटों बाद मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने बिल का भुगतान करने के बाद किसी बात को लेकर डॉक्टर और स्टाफ से बहस शुरू कर दी और परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही व स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया है।
घटना को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हुए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












