ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

अंडरपास निर्माण कार्य के चलते रहा 8 घंटे का ब्लॉक, ट्रेनें हुई लेट

हापुड़। मेरठ-खुर्जा लाइन पर फाटक संख्या-41 पर बन रहे अंडरपास निर्माण कार्य के चलते सोमवार को लाइन पर 8 घंटे का ब्लॉक रहा। इस दौरान रेलवे क्रासिंग के नीचे खोदाई कर बॉक्स रखे गए। ब्लॉक के चलते मेरठ-खुर्जा पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही, जबकि मेरठ व नौचंदी एक्सप्रेस भी घंटो की देरी से चलाई गई।

मेरठ रोड स्थित फाटक पर अंडरपास निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण फाटक को एक सप्ताह पूर्व बंद कर दिया गया था। पहले 2 मई को लाइन के नीचे बॉक्स रखे जाने थे, जिसके लिए ब्लॉक भी प्रस्तावित हो गया था। लेकिन बूंदाबांदी के चलते कार्य को स्थगित कर दिया गया।

सोमवार को 8 घंटे का ब्लॉक लिया गया। जिसके बाद सुबह से ही रेलवे क्रॉसिंग के नीचे खुदाई शुरू कर दी गई। इसके बाद लाइन के नीचे सीमेंट के बॉक्स स्थापित किए गए। ब्लॉक के कारण खुर्जा मेरठ पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त रहा। जबकि सहारनपुर ने प्रयागराज जाने वाली संगम 2 घंटा व मेरठ से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से अपने गंतव्य के लिए निकली।

कार्य निरीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि सोमवार को रेलवे क्रॉसिंग के नीचे बॉक्स स्थापित किए जा चुके हैं। लेकिन निर्माण कार्य के चलते मंगलवार को भी मेरठ-खुर्जा पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page