महिला तस्कर सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 1.50 लाख रुपए की चरस व नगदी बरामद

महिला तस्कर सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 1.50 लाख रुपए की चरस व नगदी बरामद
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक महिला तस्कर सहित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से डेढ़ लाख रुपए की चरस, नगदी बरामद की है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाईकसवार हिस्ट्रीशीटर पिलखुवा के आर्यनगर निवासी चरस तस्कर सत्येंद्र उर्फ सिकंदर व शशि को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से डेढ़ लाख रुपए की 1.40 किलो चरस,पांच हजार रुपए बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर
सतेंद्र के विरुद्ध हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर में चोरी, ड़केती, हत्या, आर्म्स एक्ट आदि
के 13 केस दर्ज हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।












