डा एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर चली प्रधानमंत्री की स्वच्छ्ता की झाड़ू

डा एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर चली प्रधानमंत्री की स्वच्छ्ता की झाड़ू
हापुड़।
भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़े के अंतर्गत वार्ड चौक स्वच्छता अभियान नगर पालिका परिषद हापुड़ व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वैलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक सिकंदर गेट पर सोसाइटी के चेयरमैन व नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मो दानिश कुरेशी द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक किया एवं झाड़ू लगाकर चौराहे को साफ किया, और ग्रीन बेल्ट पार्को आदि की कटिंग वगैरह कराई गयी,
नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मो दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के दिशा निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा अभियान जिलाधिकारी हापुड़ श्री अभिषेक पांडे व अपर जिलाधिकारी श्री संदीप कुमार व अधिशासी अधिकारी श्री संजय मिश्रा के कुशल नेतृत्वो में चलाया जा रहा है, अभियान से जुड़कर इसमें सभी को बढ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि हमारा देश उत्तर प्रदेश और जनपद हापुड़ स्वच्छ एवं सुंदर हो सके
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चीफ आवेश सिह, सेनेटरी इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह सफाई नायक सुदेश कुमार, मुकेश, आदि उपस्थित रहे












