HapurNewsUttar Pradesh
हापुड़ के दो सैनिकों की जमीन पर अवैध कब्जा, मुख्यमंत्री योगी ने दिए कब्जामुक्त करने के आदेश

हापुड़/लखनऊ।
हापुड़ में दो सैनिकों के जमीन पर कब्जा हो गया। सैनिकों ने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की। सीएम ने हापुड प्रशासन को निर्देश दिए है कि तत्काल जांच कर जमीन को कब्जा मुक्त कराएं। जिन्होंने अवैध कब्जे किए हैं उन पर सख्त कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा व सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कानून से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।












