हापुड़ पुलिस गौकशों पर कहर बनकर टूटी, फिर मारी गौकश को गोली

पुलिस मुठभेड़ में गौकश गोली लगने से घायल, बाईक व तंमचा बरामद
, हापुड़।
थाना सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बाईक सवार बदमाश को मुठभेड़ में गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से तंमचा व बाईक बरामद की।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि सिंभावली पुलिस टीम नया बांस रेगुलेटर नहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध स्प्लेंडर बाइक से सिखेड़ा अंडरपास की तरफ आया।
पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई।
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश बहादुरगढ़ क्षेत्र के पलवाड़ा निवासी रिजवान उर्फ कांचू है।
उन्होंने बताया कि रिजवान पर गौकशी, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट समेत एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।












