M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

45 लाख के लूट प्रकरण में गाजियाबाद पुलिस ने हापुड़ के युवक को उठाया,मचा हड़कंप


हापुड़(अमित मुन्ना)।

गाजियाबाद के आरडीसी में मंगलवार को कारोबारी से गनपॉइंट पर मारपीट के बाद 45 लाख रुपये लूट मामलें में आज गाजियाबाद पुलिस ने हापुड़ के एक युवक को उठाकर ले गई । जिससे मौहल्लेंवासियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को गाजियाबाद के आरडीसी में चेन्नै के चावल कारोबारी आनंद अपने साथी दीपक के साथ देविका चैंबर में अतुल त्यागी नाम के व्यक्ति के चैंबर में आए थे। उनके पास एक करोड़ रुपये थे। वहां अतुल का रिश्तेदार अरविंद भी पहुंचा था। साथ ही कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। कारोबारी ने शुरुआत में जानकारी दी कि अरविंद ने अपने कुछ साथियों को बुलाया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति ने तमंचे की बट से उनके सिर पर हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वह 45 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने लूट नहीं आपसी लेनदेन का बताया था।
इस प्रकरण में आज गाजियाबाद की भारी भरकम पुलिस हापुड़ के मौहल्ला त्यागीनगर में पहुंची और वहां से एक युवक को उठाकर अपने.साथ ले गई। भारी पुलिस बल को देख मौहल्लेंवासियों में हड़कंप मच गया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page