युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हापुड़।
थानाक्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक रोहित कुमार (26 वर्ष) अत्यधिक शराब का सेवन करता था, जिसके चलते उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और माम की गहन जांच शुरू कर दी है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, और आसपास के लोग शराब के दुष्प्रभावों पर बहस करने लगे हैं।
रविवार सुबह मोहल्ला शिवगढ़ी के सभासद पति संजय सिंह की ओर से सूचना मिली कि स्थानीय निवासी रोहित कुमार की अत्यधिक शराब सेवन से मौत हो गई है। सूचना पाते ही थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि रोहित लंबे समय से शराब का आदी था और अवर नशे में धुत रहता था। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग चोट या अन्य कारण नहीं मिला, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर नजर रखे हुए है। थाना प्रभारी ने बताया, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शराब सेवन ही हो सकता है।












