M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ विस्फोट, दो घायल, एक संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में

मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ विस्फोट, दो घायल, एक संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में

हापुड़। यूपी के पिलखुवा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया, जिससे कमरे की दीवार व लेटर गिर गए और दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के धौलाना रोड पर पीर के पास पवन तोमर ने 6 कमरों का मकान किराए पर दे रखा है। शुक्रवार सुबह एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जबरदस्त विस्फोट हो गया। जिससे अन्य कमरों में सो रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

विस्फोट इतना भंयकर था कि कमरे की दीवारें, छत उड़ गए और घटना में किराएदार बिहार निवासी राज किशोर शर्मा व मदन शर्मा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायरबिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर पूरे मकान को घेर लिया और सभी 6 कमरों की तलाशी लेकर उसे सील कर दिया।

इस दौरान पुलिस ने उसी मकान में किराए पर पहचान बदल कर रह रहे संदिग्ध व्यक्ति मुज्जलिम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, जबकि उसका असली नाम बिहार निवासी मुजाहिद है। मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली व खुफिया एजेंसी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खुफिया एजेंसी इस घटना को दिल्ली लाल किलें धमाके से जोड़ कर जांच कर रही है।



सीओ अनिता चौहान ने बताया कि विस्फोट किस कारण हुआ यह स्पष्ट नहीं है। कमरे में सिलेंडर रिसाव, किसी केमिकल या अन्य कारण से धमाका हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में ले रखा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक टीम सैंपल जुटा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि विस्फोट किस कारण से हुआ।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


10 Comments

  1. Solid analysis! Seeing more localized platforms like jljl boss com cater to specific markets (like the Philippines) is smart. Verification processes are key for trust, too – good to see that emphasized! 👍

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page