News
नेशनल हाईवे- 9 पर टॉय व्हीकल्स से भरे कैंटर में लगी आग, शार्ट सर्किट की संभावना, फायरबिग्रेड ने किया आग पर काबू

नेशनल हाईवे- 9 पर टॉय व्हीकल्स से भरे कैंटर में लगी आग, शार्ट सर्किट की संभावना, फायरबिग्रेड ने किया आग पर काबू
हापुड़,(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर मंगलवार सुबह दिल्ली से गढ़ की तरफ टॉय व्हीकल्स से भरकर एक कैंटर जा रहा था, तभी बाबूगढ़ क्षेत्र में अचानक केंटर में आग लग गई। जिसके चलते चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस व फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया।
फायर कर्मियों के अनुसार शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट की सम्भावना नजर आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।












