मिल गेट के पास मिला पूर्व फौजी शव , 24 घंटे पहले गए थे जंगल की ओर

मिल गेट के पास मिला पूर्व फौजी शव , 24 घंटे पहले गए थे जंगल की ओर
हापुड़। सिम्भावली क्षेत्र के शुगर मिल के गेट के पास सड़क किनारे पूर्व फौजी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि मृतक की पहचान बहादुरगढ़ निवासी आशीष त्यागी (60) के रूप में हुई है।
मृतक के बेटे मोहित ने बताया कि मृतक सेना से करीब 10 वर्ष पहले रिटायर्ड हुए थे और फिलहाल अपने पैतृक गांव में ही रह रहे थे। मंगलवार की सुबह उनके पिता जंगल के लिए निकले थे इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला।
बुधवारसुबह सिंभावली मिल गेट के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ राहगीरों ने देखा और सिंभावली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में उसकी शिनाख्त की घटना की सूचना मिलते ही सीओ स्तुति सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।













