सड़क पर इस्राइल के पोस्टर लगाए, पुलिस ने हटवाए

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात लोगों ने सड़क पर इस्राइल से संबंधित आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाएं , लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पोस्टर हटवाते हुए चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार सिंभावली के गांव बक्सर में अज्ञात लोगों ने सड़क के बीचों बीच सफेद रंग के पोस्टर चिपकाए गए थे, जिन पर इस्त्राइल का झंडा अंकित था। साथ ही अंग्रेजी में कुछ आपत्तिजनक नरसंहार जैसे शब्द शामिल बताए जा रहे हैं।
उधर से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर हटवाएं।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि यह मामला गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।











