ATMS College of Education Menmoms
News

सेल्समैन की हत्या में सेल्समैन पर लगाया हत्या का आरोप, एफआईआर की मांग

सेल्समैन की हत्या में सेल्समैन पर लगाया हत्या का आरोप, एफआईआर की मांग

हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत के निकट ठेके के सेल्समैन की मौत के मामले में परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और मौत को हत्या बताया। परिजनों ने मामले में सही जांच की मांग की है।

एसपी को दिए शिकायती पत्र में कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना के प्रेमपाल सिंह राणा ने आरोप लगाया कि उनके तहेरा भाई मुनेंद्र उर्फ मोनू गांव सपनावत के पास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन थे।

कुछ दिनों से ठेके के दूसरे सेल्समैन से उसका विवाद चला आ रहा था। 21 दिसंबर को दूसरे सेल्समैन ने ठेके के प्रबंधक व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर मुनेंद्र उर्फ मोनू की हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को गांव सपनावत के पास बंबे के निकट फेंक दिया गया।

हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page