M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

श्रीमद्भागवत कथा सुनने गए परिजनों के जाने के बाद घर में अकेली युवती के साथ पड़ोसी युवक ने किया रेप का प्रयास, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने गए परिजनों के जाने के बाद घर में अकेली युवती के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ रेप का प्रयास किया। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हाफिजपुर के एक गांव निवासी एक ट्रक चालक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। दर्ज एफआईआर के अनुसार चार फरवरी को वह काम के सिलसिले में ट्रक लेकर पिलखुवा गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में पत्नी और अन्य बच्चे गांव के मंदिर में आयोजित भागवत कथा सुनने गए थे। इसी दौरान करीब 18 वर्षीय युवती घर पर अकेली थी।

आरोप है कि शाम करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाला युवक अर्जुन मौके का फायदा उठाकर घर में घुस आया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और रेप का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर भी आरोपी नहीं रुका और उसे दबोचकर कमरे के अंदर ले जाने की कोशिश करने लगा, इसी बीच पीड़िता की मां और अन्य बच्चे घर लौट आए। परिजनों ने देखा कि आरोपी युवती को जबरन गोद में उठाकर अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा है। परिवार के विरोध और शोरगुल के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया‌ ।

थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page