रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर रंग बिरंगी पतंगों से पटने लगे बाजार

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर रंग बिरंगी पतंगों से पटने लगे बाजार
-युवा व बच्चे कर रहे पतंग व मांझे की खरीददारी
-रक्षाबंधन पर रामपुरी व बरेली के मांझे में होगा कड़ा मुकाबला
-चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही:एसडीएम
,हापुड़ ।
आगामी 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जायेगा। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बाजार रंग बिरंगी डिजाइनों,नेताओं व फिल्म स्टार वाली पतंगों से पटने लगे है। इस त्योहार पर पतंगबाजी करने को लेकर युवाओं क्रेज रहता हैै।
रक्षाबंधन पर्व आगामी 9 अगस्त को मनाया जायेगा। इस पर्व पर पतंग उड़ाने का शौक भी बहुत पुराना चला आ रहा है। इस शौक पूरा करने के लिए युवा बच्चे व बूढ़े रक्षाबंधन पर्व पर जमकर पतंग बाजी करते है।
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बाजार रंग बिरंगी डिजाइनों से पट गये है। इस बार बाजार में फिल्म स्टारों,फिल्म अभिनेत्रियों सहित रंग बिरंगी डिजाइनों की पतंग आई है। लेकिन इस बार बाजार में खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राहुल गांधी,योगी आदित्यनाथ,बुलडोजर,खली,ड्रेगन,सलमान खान,मुन्नी व शीला की फोटो छपी पतंगों के साथ साथ चाइनीज व रामपुरी एवं बरेली के मांजे भी बाजार में आये है। इनके बीच भी रक्षाबंधन पर जंग देखने को मिलेगी। अब सभी को रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतजार है।
बाजार बजाजा स्थित पतंग स्टोर के महमूद ने बताया कि इस पतंगों में सबसे अधिक नरेन्द्र मोदी,राहुल गांधी,सलमान खान व शाहरुक खान,खली व ड्रेगन की तथा रामपुरी मांजे की ब्रिक्री हो रही है। लेकिन कुछ युवा फिल्म स्टारों वाली पतंगों को पसंद कर रहे है। आने वाले दिनों में पतंग व मांझे की बिक्री में बढ़ोत्तरी होगी।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगें डिजाइनों की पतंग आई है। साथ ही पतंग बाजी को देखते हुए उन्होंने रामपुर से कुछ खास किस्म के मांजे और मंगवाये है। जिससे रक्षाबंधन पर रामपुरी व बरेली मांझे में जंग होगी। अब देखना होगा कि मुकाबले में जीत किसकी होगी?
दूसरी ओर सदर एसडीएम इला प्रकाश ने बताया कि शहर में चाइनीज मांझे बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उनके नेतृत्व में पतंग मांझे की दुकानों की चेकिंग की जायेगी।












