M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

साईकिल सवार छात्र को रोडवेज बस ने कुचला,हालत गंभीर

साईकिल सवार छात्र को रोडवेज बस ने कुचला,हालत गंभीर

हापुड़

थाना हापुड़ नगर के मोदीनगर रोड पर स्कूल से घर जाते समय दो भाईयों को एक रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल हुए छात्र को हापुड़ के निजी अस्पताल से गाजियाबाद के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में अर्पित त्यागी ने बताया कि उसका छोटा भाई आरव त्यागी पुत्र प्रदीप त्यागी निवासी ग्राम असौड़ा तथा वह मोदीनगर रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। 10 जनवरी को दोपहर ढाई बजे स्कूल की छुटटी होने पर दोनों भाई साईकिल से अपने घर के लिये निकले तथा जैसे ही समय चन्द्रलोक कालोनी के बाहर मोदीनगर रोड पर शिव मन्दिर के पास पहुंचे तो पीछे की तरफ से एक रोडवेज बस का चालक अपनी बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए लाया और साईकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई आरव को गम्भीर चोट आयी हैं। घटना के समय पीछे से कैफ सैफी पुत्र साबिर सैफी निवासी बुलन्दशहर रोड, हापुड़ भी साईकिल से आ रहा था। वह भी बस की चपेट में आने से बाल बाल बचा तथा उसने घटना देखी। चालक बस लेकर फरार हो गया तथा उसके भाई को हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। जहां उसके भाई की हालत गम्भीर बनी हुई है । पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page