ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

पीएसी के सिपाही पर लगे गंभीर आरोपnयुवती को प्रेम जाल में फंसा कर किया यौन शोषण पीड़िता ने एसपी को शिकायत पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

पीएसी के सिपाही पर लगे गंभीर आरोपnयुवती को प्रेम जाल में फंसा कर किया यौन शोषण पीड़िता ने एसपी को शिकायत पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी युवती ने पीएसी के सिपाही पर उसे प्रेमजाल में फंसाकर व शादी करने का झांसा देकर कई साल तक रेप करनें व अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करनें का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

गढ़मुक्तेश्वर के एक मौहल्ला निवासी युवती ने एसपी को पत्र देकर बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात जनपद अमरोहा निवासी युवक से हुई। उस युवक ने धीरे धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया कि वो सरकारी नौकरी लगते ही उससे शादी कर लेगा। उसके बाद आरोपी युवक उसे कई होटलों में ले गया जहां पर उसने शादी झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो व वीडियो बना ली।

पीड़िता ने बताया कि सिपाही शादी करने की बजाय उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रहा है।

दबाब पड़ने पर आरोपी व उसके परिजनों ने मार्च 2023 में अमरोहा तहसील में शादी का पंजीकरण कराते हुए कहा कि वो 15 दिन बाद उसे ससम्मान दुल्हन बनाकर ले जाएंगे लेकिन अभी तीन माह बीत जाने के बाद भी उसे कोई लेने नहीं आया है और जब वो उक्त लोगों से से सम्पर्क करती है तो वो उसे बर्बाद करने व जान से मारने की धमकियां देते हैं।

पीड़िता ने एसपी से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। जिसपर एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page