ATMS College of Education Menmoms Global Inc
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

ठंड के तेवर देख कोहरे ने भी पसारे पैर,लोग घरों में दुबकने को मजबूर -ठंड से बचाव को लोगों ने दिन भी लिया अलाव का सहारा

ठंड के तेवर देख कोहरे ने भी पसारे पैर,लोग घरों में दुबकने को मजबूर -ठंड से बचाव को लोगों ने दिन भी लिया अलाव का सहारा

हापुड़

नववर्ष आगमन के बाद से पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखकर कोहरे ने पैर पसार
दिये है। बढ़ती ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गये है। घने
कोहरे के कारण सडक़ों पर वाहन भी रेंगने पर मजबूर हो गये है। वाहनों
चालकों ने कोहरे को देखते हुए बाईपास पर सोडियम लाइटें लगवाने की मांग
उठाई है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही है। वहीं नगर
पालिका परिषद द्वारा संचालित रैन बसेरों को जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण
कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
नववर्ष 2024 शुरू होने के बाद से तापमान में गिरावट आती जा रही है।
रात्रि में तापमान दो डिग्री के करीब पहुंच रहा है। बुधवार की तडक़े से ही
ठंड ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू दिये। ठंड को बढ़ती देख कोहरे ने भी ठंड
के रंग में रंग मिलाना शुरू कर दिया है। घने कोहरे से जनजीवन बुरी
प्रभावित होने लगा है। दिन चढऩे के बाद सूर्य देवता ने अपने दर्शन नहीं
दिये। जिस कारण तापमान भी अन्य दिनों की भांति नीचे खिसक करीब 4 डिग्री
तक पहुंच गया है। घना कोहरा होने के कारण कई प्रमुख ट्रेनें के लेट होने
के यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ा

है।

सडक़ों पर वाहन रेंगने पर मजबूर
रोजाना पड़ रहे घने कोहरे के कारण चंद कदम की दूरी पर वाहन चालकों को
आसानी से दिखाई नहीं दे रहा है। जिस कारण वाहनों से मिनटों का सफल वाहनों
से घंटों में तय हो रहा है। जिससे लोगों का समय के साथ धन की भी बर्बादी

हो रही है।

ठंड से बचाव को अलाव का सहारा लिया
बुधवार को सूर्य देव के दर्शन नहीं देने से ठंड अपना असली रूप दिखा रही
है। दुकानदार ठंड से बचाव के लिए अलाव के पास बैठे नजर आये। घरों में ठंड

से बचाव के लिए हीटर व अंगीठी का सहारा लिया जा रहा है।

गर्म कपड़ों व हीटर की बढ़ी मांग
नववर्ष आगमन के बाद से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बचा हेतु गर्म व ऊनी
कपड़ों की मांग बढ़ गयी है। लोग मार्केट में गर्म व ऊनी कपड़ों की
खरीददारी कर रही है। वहीं विद्युत से संचालित हीटरों की मांग बढ़ गयी है।
मार्केट में विभिन्न प्रकार के हीटरों की वैरायटी भी उपलब्ध है।

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page