Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
ATMS College of Education Menmoms
News

17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जायेगा दस्तक अभियान -डीएम ,दिए निर्देश

हापुड़ – जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण की द्वितीय जनपद स्तरीय अंतर विभागीय बैठक संपन्न हुई।

           बैठक में जिला अधिकारी द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण / दस्तक अभियान के द्वितीय डीडीएफ बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में संचारी अभियान को सफल बनाने हेतु समुचित व्यवस्था की जाए प्रशिक्षण पूर्ण कर लिए जाएं और हॉटस्पॉट को चिन्हित करके समस्त निरोधात्मक कार्यवाही संपन्न कराई जाए l उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाना है, जिसमें स्वास्थ्य नगर विकास पंचायती राज, पशुपालन, बाल विकास, शिक्षा चिकित्सा, दिव्यांग, जन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई सूचना विभाग, उद्यान विभाग रोग नियंत्रण हेतु संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जनमानस के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। बुखार के रोगियों की तलाश की जाएगी तथा नगर व क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था होगी।
           जिलाधिकारी ने नगर पालिका/नगर पंचायत और पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई रखी जाए ताकि कहीं भी जलभराव के कारण मच्छरजनित परिस्थितियां उत्पन्न न होने पाएं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित गतिविधियों को समय से संपादित करें।
            जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नालियों की सफाई, जल-जमाव हटाये एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराये।
           बीएसए को निर्देश दिया कि विद्यालयो में जागरूकता के कार्यक्रम कराये जाए, और प्रमाण-पत्र वितरण किया जाए और निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी बैठक कर ब्लॉकवार योजना बनाएं l जिसमें ग्राम प्रधान की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए।

             बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के मरीजों, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस के रोगियों, क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी।

           बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं एमओआईसी उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button