M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurHealthLife StyleNews

क्या आपको भी लगती है बहुत अधिक प्यास, तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

क्या आपको भी लगती है बहुत अधिक प्यास, तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

लाइफस्टाइल 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। पानी पीने से भोजन पचने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा वजन कम करने में भी पानी मददगार साबित हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, बहुत अधिक प्यास लगना भी सेहत के लिए हानिकारक है। अगर आपको अक्सर प्यास लगती है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का कारण हो सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जरूरत से ज्यादा प्यास लगने पर आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। तो आइए जानते हैं अधिक प्यास लगने के कारण कौन-सी बीमारियों होने की संभावना होती हैं।

डायबिटीज

बार-बार प्यास लगना शरीर में रक्त शर्करा बढ़ने का संकेत हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जब शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, तो हमारा शरीर पेशाब के माध्यम से इसे निकालने की कोशिश करता है। जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है और आपको अधिक प्यास लगती है।



एनीमिया

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण एनीमिया की स्थिति पैदा होती है। यह समस्या खासकर महिलाओं में ज्यादा होती है। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे-खराब आहार या हैवी ब्लीडिंग के कारण। इस स्थिति में आपको ज्यादा प्यास भी लगती है। इसके अलावा चक्कर आना, थकान, पसीना और अन्य लक्षण शामिल हो सकते हैं।



बार-बार मुंह सूखना

मुंह सूखने के कारण भी बार-बार प्यास लगने की समस्या होती है। यह समस्या ज्यादा धूम्रपान, अधिक मात्रा में दवा खाना आदि के कारण भी बार-बार मुंह सूखने की समस्या होती है, जिससे आपको ज्यादा प्यास लगती है।



मुंह सूखने के कारण सांसों की दुर्गंध, स्वाद में बदलाव, मसूड़ों में जलन और खाने चबाने में परेशानी हो सकती है।



गर्भावस्था के कारण भी प्यास लगने की समस्या होती है। पहली तिमाही के दौरान, रक्त की मात्रा बढ़ जाती है जिससे किडनी में अधिक मात्रा में तरल पदार्थ बनती है, जिससे बार-बार पेशाब लगने की समस्या होती है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी से आपको ज्यादा प्यास लग सकती है।



 







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page