M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

प्रॉपर्टी डीलर की पीठ में चाकू घोंपकर हत्या कर दी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच में जुटी

प्रॉपर्टी डीलर की पीठ में चाकू घोंपकर हत्या कर दी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद

 खोड़ा थाना क्षेत्र के नेहरू गार्डन में बुधवार शाम को प्रॉपर्टी डीलर की पीठ में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उनका शव कमरे में पड़ा मिला। वह यहां किराये के कमरे पर रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूलरूप से उन्नाव जनपद स्थित थाना बांगरमऊ के गांव जसरापुर के रहने वाले दिनेश मिश्रा(55) नेहरू गार्डन में अमन चौहान के मकान में किराए पर रहते थे। वह यहां पर एक साल पहले पहले ही रहने के लिए आए थे। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। कुछ ही दूरी पर दिनेश मिश्रा की बहन रहती हैं।

उनका एक बेटा द्वारिका दिल्ली में रहता है। बुधवार शाम 5:30 बजे दिनेश मिश्रा की बहन उनसे मिलने पहुंची। उन्होंने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो उनका भाई लहूलुहान हालत में पड़ा था। उनकी पीठ में चाकू लगने का घाव था। इसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।



साढ़े छह बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया लेकिन हत्या करने वाले का पता नहीं चल सका है। पुलिस उनकी मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को भी खंगाल रही है।



मृतक से मिलने वालों की खंगाली जा रही कुंडली

जिस कमरे में दिनेश मिश्रा रहते थे उस कमरे का गेट बाहर सड़क की ओर खुलता है। स्थानीय लोगों ने उनके कमरे में किसी को जाते हुए नहीं देखा। जिन लाेगों का उनके कमरे पर आना-जाना है पुलिस उनकी कुंडली खंगाल रही है। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।





 









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page