fbpx
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

पति-पत्नी व प्रेमी के बीच विवाद में पुलिसकर्मी को पीटा, एफआईआर दर्ज

पति-पत्नी व प्रेमी के बीच विवाद में पुलिसकर्मी को पीटा, एफआईआर दर्ज

हापुड़

हापुड़। थाना कपूरपुर में पति-पत्नी व प्रेमी के बीच विवाद को शांत कराने आए थाने के मुंशी को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। इतना ही नहीं मुंशी के हाथ में मौजूद सरकारी दस्तावेज को भी फाड़ दिया। मुंशी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

jmc
jmc

पीड़ित मुंशी विवेक कुमार ने बताया कि 23 जनवरी की रात दस बजे वह थाने पर मौजूद था। इसी बीच गांव नरैना निवासी महिला अपने पति से झगड़ा कर थाने आ गई। महिला का प्रेमी और दोनों पक्षों के अन्य लोग भी थाने में आ गए। इस दौरान दोनों पक्ष जोर-जोर से चिल्लाकर बात करने लगे। इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होने लगी। इसका विरोध करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो लोग नहीं माने और उल्टे उसे ही जान से मारने

की धमकी व गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने मुंशी के हाथ में मौजूद सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। शोर सुनकर थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने मुंशी को बचाया। इस दौरान उसे काफी चोट आई हैं।

मुंशी ने भूपेंद्र, जोनी उर्फ अनुज, आलोक, पुनीत, विवेक , सुनील, सूखा, दानवीर, अजीत, गौरव, अजय फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page