fbpx
HapurNewsUttar Pradesh

सरकार के आश्वासन के बाद बिजली कर्मियों की हड़ताल समाप्त

हापुड़। सरकार द्वारा बिजली कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार के बाद विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की हड़ताल समाप्त हो गई। सरकार के कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही को भी वापस लेने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार यूपी में विभिन्न मांगों को लेकर बिजली कर्मियों की हड़ताल चल रही थी। रविवार को उर्जा मंत्री व विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे की वार्ता के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है।

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया है कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page