M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

OTP-SMS हासिल करने में आ रही दिक्कत, टेलीकॉम कंपनियाें ने लागू किए ये नियम

अनचाहे कॉल, SMS को लेकर सख्ती !

कंपनियों को लागू करना पड़ा नया नियम !

इसकी वजह से कुछ दिन तक रहेगी समस्या !

नई दिल्ली !!

अनचाहे कॉल को लेकर सरकार की सख्ती के बाद अब टेलीकॉम कंपनियाें ने इसके बारे में नया नियम लागू कर दिया है. इसकी वजह से लाखों ग्राहकों को ओटीपी जैसे जरूरी SMS हासिल करने में भी अड़चन आ रही है और यह अगले कुछ दिनों तक रह सकती है. इससे कुछ कंज्यूमर्स को आधार OTP, कोविन प्लेटफॉर्म के द्वारा कोविड वैक्स‍िनेशन जैसे जरूरी कार्यों के लिए होने वाले SMS हासिल करने में भी अड़चन आ सकती है|



क्यों आ रही दिक्कत ?



मीडिया के मुताबिक, दूरसंचार नियामक ट्राई ने उपभोक्ताओं को अवांछित कॉल और फर्जी मैसेज की परेशानी से बचाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों से ग्राहकों के रजिस्ट्रेशन और मानकीकरण के लिए नए नियम लागू करने को कहा है. रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने रविवार रात से ही इसे लागू कर दिया है|



ट्राई का यह नया मानक 2019 से ही लागू करना लंबित था. लेकिन हाल के वर्षों में फिश‍िंग अटैक और अवांछित कॉमर्श‍ियल संचार के बढ़ते मामलों की वजह से अब इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है|



जल्द होगा समाधान !



इससे सोमवार से ही बहुत से ग्राहकों को कई तरह के जरूरी मैसेज हासिल करने में दिक्कत आ रही है. लेकिन टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि इस समस्या का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा. ट्राई ने आपरेटरों को अनचाहे कॉल्स और संदेशों को रोकने के लिए ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने को कहा था. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अवांछित कॉल्स और स्पैम से संबंधित नियमों में साल 2018 में बदलाव किया था|



टेलीमार्केटिंग कंपनियों द्वारा संदेश भेजने के लिए ग्राहकों की मंजूरी को अनिवार्य किये जाने के नये नियमों को देखते हुये ये बदलाव किये गये थे. नियामक ने दूरसंचार आपरेटरों से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि व्यावसायिक संदेश सिर्फ रजिस्टर्ड नंबर के जरिये हों|



सरकार ने दिखाई सख्ती !

सरकार इस मामले में हाल में सख्त हुई है. ग्राहकों को अनचाहे कॉमर्शियल कॉल या SMS भेजने वाली कंपनियों पर जुर्माने का प्रविधान किया जा रहा है. ऐसे ऐप विकसित किए जाएंगे जिनके माध्यम से ग्राहक टेलीकॉम कंपनियों को अनचाहे कॉल, SMS और वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत कर सकेंगे. वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना की जाएगी|

हाल में टेलीकॉम मंत्री रवि शंकर प्रसाद की अध्यक्षता हुई एक बैठक में ये फैसले लिए गए थे. प्रसाद की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कॉमर्शियल कॉल की संख्या बढ़ने की बात कही गई. अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों द्वारा डु नॉट डिस्टर्ब (DND) में रजिस्ट्रेशन करा दिए जाने के बावजूद उसी नंबर से लगातार कॉमर्शियल कॉल और SMS आते रहते हैं|

टेली-मार्केटिंग कंपनियों के कटेंगे कनेक्शन !

प्रसाद ने ऐसी कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और उन पर जुर्माने का प्रविधान करने के लिए कहा. निर्देशों में कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली टेली-मार्केटिंग कंपनियों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे. मंत्रालय के निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए टेलीकॉम एवं टेली-मार्केटिंग कंपनियों के साथ बैठक की जाएगी|



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page