ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

हापुड़,

हापुड़ के गढ़ रोड निवासी बाइक सवार एक युवक की सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उसके साथ सवार दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हापुड़ के गढ़ रोड स्थित फ्लाई ओवर के नीचे स्थित कालोनी निवासी पिंटू शर्मा का पुत्र चिराग शर्मा शुक्रवार को अपने दोस्त प्रिंस पुत्र सुरेंद्र निवासी सुभाष नगर के साथ गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान के लिए गया था। वापस लौटते समय अचानक बक्सर में हाईवे पर करीब चार बजे उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को लोगों ने दुर्घटना की सूचना दी तो थाना प्रभारी संजय पाण्डेय तुरंत मौके पर पहुंचे और बाइक सवार दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रिंस को गंभीर हालत में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दी। जिसके बाद उनके परिजन सिंभावली पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही मृतक के शव को लेकर आ गए।

आरा मशीन संचालक का इकलौता पुत्र था चिराग
हापुड़। मृतक चिराग के पिता पिंटू शर्मा की गढ़ रोड पर ही आरा मशीन हैं। पिंटू शर्मा के एक पुत्र और एक पुत्री है। चिराग की मौत से उसके माता पिता और बहन का रो रोकर बुरा हाल है। किसी की समझ में नहीं आ रहा कि उनके घर का चिराग अचानक कैसे दुनिया छोड़कर चला गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page